जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: इवनिंग क्लीनिक में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श -कूर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल प्रबंधन की नई पहल जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिले में इलाज की सुविधा अब सिर्फ दिन के समय तक सीमित नहीं रहेगी। दिन में अस्पताल नहीं पहुंच पाने वाले मरीजों को शाम में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। कूर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (केएसएमसीएच) ने जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए अस्पताल मोड़ के समीप इवनिंग क्लिनिक की शुरुआत की है।

कलिनिक का शुभारंभ शुक्रवार को हिंदुस्तान मेडिकल हॉल के पीछे स्थित क्लिनिक का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन शंकर कुमार, एमडी ओम नारायण, डायरेक्टर राहुल कुमार सहित अन्य प्रमुख लोगों ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के चेयरमैन ने बताया कि नई इ...