जहानाबाद, सितम्बर 13 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के बैदराबाद बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोर दुकान से छह पंखे, छह बंडल बिजली के तार समेत अन्य सामान ले गए। रविवार सुबह दुकान संचालक शंकर कुमार को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सदर थाना पुलिस को सूचना देने के साथ लिखित आवेदन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान की जांच की। घटना की जांच के लिए स्पेशल टीम और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान में जुटी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: काली मंदिर से माता के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...