जहानाबाद, जुलाई 30 -- Jahanabad News: ​अरवल ,निज संवाददाता जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा गांव के पास असामाजिक तत्वों ने एक ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ​घायल चालक की पहचान सरस्वती गांव निवासी रुदल यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पीड़ित रुदल यादव ने बताया कि वे खेत की जुताई कर रहे थे, तभी अचानक दो लोग आए और बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना को लिखित सूचना दे दी है। ​पारिवारिक विवाद में महिला घायल ​वहीं दूसरी ओर, साजन बीघा में घरेलू विवाद को लेकर रंजू देवी नामक महिला के साथ उनके ही घर के लोगों ने मारपीट की। ​दोनों घायल खतरे से बाहर ​घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे सदर अस्पताल के डॉ. ...