Jahanabad News: इक्किल मे तीन किसानों के समरसेबल मोटर की चोरी
जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्किल मे शुक्रवार की रात तीन किसानों के समरसेबल मोटर की चोरी कर ली गई। समरसेबल चोरी किसान राजकुमार शर्मा, दिनेश कुमार और सत्येंद्र शर्मा की हुई है। इस संबंध में मखदुमपुर थाने में आवेदन दिया गया है। किसानों ने बताया कि गांव से उत्तर बाघार में मोटर की चोरी हुई है। सुबह किसान लोग फसल देखने के लिए गए तो देखा कि पाइप काटकर फेंका हुआ है और मोटर गायब है। पिछले साल भी कई किसानों की मोटर चोरी कर ली गई थी। लगातार समरसेबल मोटर की चोरी होने से किसानों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.