जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। कंदौल गांव निवासी राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य प्रो. वैद्य सिद्धिनंदन मिश्र के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। 95 वर्ष की उम्र में उनके निधन को आयुर्वेद, चिकित्सा और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। प्रो. मिश्र ने अपना जीवन आयुर्वेद के अध्ययन, अध्यापन, शोध और लेखन को समर्पित कर दिया था। वर्ष 1954 में पटना आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सेवाएं दीं। वे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रहे। आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिसंबर 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया था।उनके यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राष्ट्रपति स...