जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जहानाबाद जिले से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Buxar News: आगामी पर्व-त्योहार पर प्रशासनिक तैयारियां रहेंगी दुरुस्तबैठक में चर्चा बैठक में राज्य की विधि-व्यवस्था के साथ-साथ आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव द्वारा संवेदनशील एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर सतत निगरानी रखने, सोशल मीडिया की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली सामग्री पर त्वरित विधिस...