Jahanabad News: आंगनबाड़ी केंद्र गया चार वर्षीय बालक तालाब में डूबा, मौत
जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के उत्तर सेरथु गांव में बुधवार को चार वर्षीय बालक अभिजीत कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, अभिजीत बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र गया था। केंद्र से लौटने के बाद उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव के समीप स्थित तालाब में बालक तैरता नजर आया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, अमरजीत नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र जाता था। बुधवार को भी वह घर से केंद्र के लिए निकला था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.