जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चों को आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पहला अन्न खिलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण को दूर करना और माताओं को पूरक पोषाहार के महत्व के प्रति जागरूक करना था। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।उनके साथ महिला पर्यवेक्षिका सोनल कुमारी, पूनम कुमारी, पिंकी कुमारी, रिमी कुमारी सहित अन्य विभागीय कर्मी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने सेविकाओं से बच्चों की संख्या, पोषाहार वितरण और टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 6 माह तक बच्चों को केवल मां का दूध पिलाना चाहिए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आंगनबाड़ी केंद्र पर छह माह के बच्चे क...