जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। अहमदपुर हरना पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अध्यक्ष समेत चार अन्य सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कराया जाएगा।

मतदान की तैयारी मतदान को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने बताया कि चुनाव में कुल 2,706 पैक्स सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए लारी मध्य विद्यालय में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनावी मुकाबला निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के...