Jahanabad News: अस्पताल परिसर के जर्जर भवन को हटाने का कार्य शुरू, खबर का असर
जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल परिसर के पुराने जर्जर भवन को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। अस्पताल के नई बिल्डिंग के सामने पुराने जर्जर भवन पड़े हुए है। जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा था। जर्जर भवन से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। धूप और वर्षा से बचने के लिए कई बार रोगी और उसके परिजन छुपने के लिए उधर चले जाते थे। पुराने भवनों में सांप बिच्छू एवं कीड़े मकोड़े का डर भी बना रहता था। हिंदुस्तान अखबार के माध्यम से जर्जर भवनों को हटाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। प्रकाशित खबर का संज्ञान अधिकारियों ने लिया। इसके बाद से जर्जर बिल्डिंग हटाया जा रहा है। फोटो- 09 सितम्बर जेहाना- 06 कैप्शन- मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में जर्जर भवन का मलबा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.