जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और एएलटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पांच भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। बाथे, कामता, कामता मठिया, मसदपुर और भगवानपुर के सोन दियारा इलाके में छापेमारी के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार करीब 50 हजार लीटर महुआ मीठा घोल नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...