Jahanabad News: अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों और शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काको थाने की पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाजीपुर गांव में छापेमारी कर इश्तहार वारंटी विपिन राम को गिरफ्तार किया। वहीं, काको मुशहरी से शराब कारोबार के मामले में सुरेश मांझी को पकड़ा गया। इसके अलावा बीबीपुर गांव निवासी छोटू मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार तीनों लोगों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.