Jahanabad News: अरविंद कुमार उर्फ सुनील शर्मा बने हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष
जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अरवल जिले के पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ सुनील शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अरवल जिले से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने को कार्यकर्ताओं ने जिले के लिए गौरव की बात बताया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हम पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पासवान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अरविंद कुमार उर्फ सुनील शर्मा को बधाई दी। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, आनंद कुमार वर्मा, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन, राजद जिलाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह सहित एनडीए गठबंधन के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.