जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: लोकगीत-नृत्य समेत पांच प्रतियोगिताएं होंगी,15 से 29 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय उत्सव में मिलेगा मौका अरवल, निज संवाददाता। जिले की युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 30 एवं 31 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना और कला-संस्कृति के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। इच्छुक प्रतिभागी माय युवा प्लेटफॉर्म एवं स्थानीय पंजीकरण फॉर्म के माध्यम...