जहानाबाद, अगस्त 21 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अरवल जिला इकाई ने जिला मुख्यालय में युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर अरवल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन की जानकारी ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला संयोजक एवं छात्र नेता अमर कृति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारतीय युवा शक्ति, राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण और सकारात्मक सोच के सबसे बड़े प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और समाजहित में कार्य करने की ऊर्जा देते हैं।

प्रतिमा का महत्व अरवल जिले में बड़ी संख्या में युवा अपने भविष्य के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय में उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना यु...