जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन Jahanabad News: इंडोर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में होगा खिलाड़ियों का चयन अरवल, निज संवाददाता। नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ अरवल के तत्वावधान में सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय नेटबॉल चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस ट्रायल के आधार पर इंदौर में 3 से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली तीसरी सीनियर राष्ट्रीय मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए बिहार टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल, अरवल के निदेशक धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्...