Jahanabad News: अरवल पुलिस ने ली सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा, भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन का लिया संकल्प
जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सोमवार को भ्रष्टाचार-मुक्त, स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन के निर्माण के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ करने की शपथ ली। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने तथा जनहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। सभी ने यह भी प्रतिज्ञा की कि वे अपने कार्यों में जवाबदेही एवं नैतिक मूल्यों का पालन करेंगे और भ्रष्टाचार के किसी भी रूप से दूर रहेंगे। यह भी पढ़ें- Ara News: सत्य, निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ दायित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.