Jahanabad News: अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, जिले का बढ़ाया मान
जहानाबाद, नवम्बर 22 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले के मोथा गांव निवासी हिमांशु राज ने पायलट बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। हिमांशु राज भदासी पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान में कैनाल विभाग में एसडीओ पद पर कार्यरत सत्येंद्र सिंह यादव के पुत्र हैं। हिमांशु की उपलब्धि ने साबित किया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण परिवेश में रहकर भी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने का हौसला देगी। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने हिमांशु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। फोटो- 22 नवम्बर अरवल- 08 कैप्शन- अरवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.