Jahanabad News: अमैन में 500 महिलाओं को बांटे चश्मे
जहानाबाद, सितम्बर 1 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता सदर प्रखंड के अमैन स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के तहत शिविर लगाया गया। डीबीएस एवं पीसीआई के सहयोग से आयोजित शिविर में 500 महिलाओं की आंखों की जांच के बाद चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि अवधेश सिंह, समिति अध्यक्ष नीतू कुमारी समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के सीओ भोला प्रसाद और एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आंखों की जांच के बाद चश्मा दिया जा रहा है। जिले में अब तक 25 से अधिक शिविर लगाकर करीब 5 हजार महिलाओं को चश्मे दिए जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.