Jahanabad News: अभियंत्रण महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत
जहानाबाद, जुलाई 29 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकित नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार को इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रणव कुमार ने किया। उन्होंने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्र मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करें तथा महाविद्यालय में उपलब्ध सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी संसाधनों का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने छात्रों को नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ओरिएंटेशन सत्र में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक नियमावली, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, छात्रवृत्ति योजनाओं, एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.