Jahanabad News: अभिभावक के साथ बच्चे बीआरसी केंद्र में पहुंचकर किया हंगामा
जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर के छात्रों व उनके परिजनों ने शुक्रवार को बीआरसी केंद्र रतनी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे छात्रों को बीईओ रवि कुमार ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। उन्होंने बारी- बारी से छात्रों की परेशानी को सुना। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक के द्वारा बच्चों को गाली गलौज किया जाता है। वहीं विद्यालय में काम करने के लिए दबाव दिया जाता है। काम नहीं करने पर मारपीट की जाती है। वहीं बच्चों का कहना था कि एमडीएम भी सही से नहीं बनता है। शुक्रवार को कभी फल दिया जाता है तो कभी नहीं दिया जाता है। हालांकि बीईओ ने छात्रों व उनके परिजनों की समस्या को सुनी और विद्यालय प्रधानाध्यापिका अपर्णा कुमारी को कई निर्देश दिए। बीईओ के द्वारा परिजनों को कहा गया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.