जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: पीआरआई सदस्यों को दिया प्रशिक्षण, जरूरतों को जीपीडीपी में शामिल करने पर जोर -गांव की जरूरतों की पहचान से बनेगी विकास की प्राथमिकता जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंचायतों में विकास योजनाएं अब सिर्फ ऊपर से तय प्राथमिकताओं के आधार पर नहीं, बल्कि गांव के लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को सामने रखकर तैयार करने की पहल शुरू हुई है। गरीब और वंचित परिवारों को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विलेज प्रोस्पेरिटी रिजिलेंस प्लान यानी वीपीआरपी को पंचायत स्तर पर प्रभावी बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसी क्रम में सोमवार को काको प्रखंड में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायतों की विकास प्रक्रिया में समुदाय की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने और उनकी जरूरत...