Jahanabad News: अपार्टमेंट से एसी चुराने की कोशिश करते दो धराये
जहानाबाद, अक्टूबर 30 -- Jahanabad News: जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के अलगना मोड़ के निकट एक अपार्टमेंट के फ्लैट से एसी की चोरी करने की कोशिश करते दो आरोपितों को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंपा। इस संबंध में अपार्टमेंट में रहनेवाले उज्ज्वल कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है। शुक्रवार को आरोप लगाते हुए बताया गया कि दो व्यक्ति अनाधिकृत रूप से अपार्टमेंट में घुसे थे और काफी देर तक चौथे तल्ले पर रेकी की। हरकत सीसीटीवी में कैद है। पुन: दोनो आरोपित फ्लैट नंबर-102 में घुसे और एसी चुराने के लिए उसे खोलने लगे जिसे तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया गया और डायल 112 पर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.