Jahanabad News: अपहृता की सकुशल बरामदगी, एक विधि विरूद्ध बालक को किया गया निरूद्व
जहानाबाद, जुलाई 29 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व एक लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्व किया गया है। वही अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। विदित हो कि 20 जुलाई को वादनी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि उनकी पुत्री को एक लड़का घर से शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर लेकर भाग गया। जो काफी देर हो जाने के बाद भी घर वापस नही आई। इस मामले में आवेदन थाने में आवेदन दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। थानाध्यक्ष अरवल थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं आसूचना संकलन कर अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए इस कांड में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.