Jahanabad News: अनियंत्रित विंगर की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी
जहानाबाद, नवम्बर 7 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद नहर रोड में अनियंत्रित विंगर गाड़ी की चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही इमरजेंसी 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्ची को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। जख्मी बच्ची की पहचान बैदराबाद निवासी ज्योति कुमारी, पिता संजय कुमार के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि बेहतर स्वास्थ्य के लिए उसका इलाज जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.