Jahanabad News: अतिक्रमण का शिकार है राम एकबाल सिंह पथ
जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। किंजर बाजार स्थित एनएच 33 से किंजर उज्जैन पट्टी की तरफ जाने वाली पीसीसी पथ इन दिनों काफी संकीर्ण होती जा रही है। किंजर ग्राम निवासी 87 वर्षीय व्योवृद्ध महेश प्रसाद सोंडिक ने बताया कि 40 वर्षों पूर्व इस जिला परिषद की काफी चौड़ी रोड थी दो ट्रैक्टर या दो बैलगाड़ी आमने-सामने से आसानी से गुजर जाते थे। अब तो सीडी वाले दो ठेला भी आसानी से क्रॉस नहीं कर पाते हैं। महेश प्रसाद ने जिला प्रशासन से इस पथ का अतिक्रमण माफी कर हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.