Jahanabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद, जुलाई 13 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमथुआ गांव के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान डेढ़सैया गांव निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। उनका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार किसी कार्य से अमथुआ गांव गए थे। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन के साथ चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.