Jahanabad News: अचेत मिली वृद्ध महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुखदेव बिगहा गांव के पास शनिवार को अचेत अवस्था में मिली अज्ञात वृद्ध महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष ने लोगों से महिला की पहचान होने पर काको थाने को सूचना देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.