Jahanabad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिल्पा कुमारी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कोचहसा स्थित एक निजी राइस मिल तथा खजुरी स्थित पावर सबस्टेशन में अग्निशमन कर्मियों ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। अभियान के तहत अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही, आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्र के सही इस्तेमाल तथा आग पर काबू पाने के आवश्यक तरीकों की जानकारी दी गई। अभियान में करपी थाना में प्रतिनियुक्त प्रधान अग्निक मो. इमरान हुसैन, प्रधान चालक रवि रंजन कुमार, अग्निक जयप्रकाश राम, अग्निक सतीश कुमार एवं अग्निक रेखा कुमारी शामिल थीं। फोटो- 25 अक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.