Jahanabad News: अग्निशमन विभाग ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता दुर्गा पूजा के दौरान अगलगी की घटनाओं को रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने करपी थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिल्पा कुमारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पूजा समितियों के पदाधिकारियों और पंडाल निर्माताओं को अग्निसुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीम ने प्रत्येक पंडाल के पास कम से कम दो ड्रम पानी, पर्याप्त बालू और अग्निशमन यंत्र रखने का निर्देश दिया, ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जा सके। यह भी पढ़ें- Buxar News: पूजा पंडाल कटे-फटे तारों को जल्द करें दुरूस्त अभियान में प्रधान अग्निक मो. इमराम हुसैन, प्रधान अग्निक चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.