Jahanabad News: अगानूर मोड़ के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
जहानाबाद, सितम्बर 10 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ कलेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगनूर मोड़ स्थित एनएच-139 के पास से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। बताया जाता है कि पुलिस टीम गश्ती पर थी। इसी दौरान पुलिस की नजर बालू लदे ट्रैक्टर पर पड़ी। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को थाना लाकर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर बालू परिवहन से संबंधित चालान नहीं पाया गया। इसके बाद ट्रैक्टर मालिक एवं फरार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.