जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: डीएम आवास के पास से चोरी बाइक बरामद ​अरवल, निज संवाददाता शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए सदर थाना पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहार थाना क्षेत्र के बजरिया गांव निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा और अरवल से चोरी गयी दो बाइक के साथ शातिर गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई ​सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरा में रहकर अरवल जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक अंतरजिला गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर नाडी और बजरिया गांव में एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के द...