Jahanabad News: अंचलों में ई-निबंधन को लेकर लगा जागरूकता शिविर
जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले के सभी सात अंचलों में ई-निबंधन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इसमें आम नागरिकों के साथ डीड राइटर्स, अधिवक्ताओं और अन्य हितधारकों को नई ई-निबंधन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविरों में अंचलाधिकारियों ने लोगों की शंकाओं का समाधान करते हुए दस्तावेज, क्रेता-विक्रेता एवं संपत्ति विवरण, शुल्क भुगतान, ओटीपी और ई-साइन सहित पूरी प्रक्रिया समझाई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को सही जानकारी दी गई और अफवाहों से बचने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पेपरलेस व्यवस्था का मतलब पंजीकृत दस्तावेज की हार्ड कॉपी बंद होना नहीं है। निबंधन के बाद हार्ड कॉपी पूर्ववत उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ई-निबंधन व्यवस्था से रजिस्ट्री की संख्या लगभग तीन गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.