जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास से पुलिस टीम ने छापेमारी कर 9 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब कारोबारी शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम को देखते ही कारोबारी शराब छोड़कर बगल के रास्ते से फरार हो गया। तलाशी के दौरान मौके से 9 लीटर देसी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रामदानी गांव के समीप यमुने नदी के किनारे से 30 लीटर देशी शराब बरामद इस मामले में सदर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी...