नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- JAC Class 11th Result 2026 download: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने राज्य के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए कक्षा 11वीं का वार्षिक परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जारी किए गए हैं। इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा में राज्य भर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लाखों परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। 11वीं की परीक्षा पास करना छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी के आधार पर उन्हें 12वीं (इंटरमीडिएट) कक्षा में एडमिशन मिलता है। JAC Class 11th Result 2026 Direct Link99.12% स्टूडेंट्स हुए पास झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित कक्षा...