नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- JAC 9th Result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) ने 9वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी रोल नंबर व रोल कोड डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। जैक बोर्ड 9वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई थी। 10वीं 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी हो सकता है।JAC 9th Result 2026 : कैसे चेक करें झारखण्ड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट - झारखण्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर जैक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जाएं। - Class IX Examination - 2026 के लिंक पर क्लिक करें। - रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट करते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट क...