नई दिल्ली, जून 11 -- JAC 11th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) जल्द ही 11वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बताया जा रहा है कि ओएमआर शीट चेक करने कर रिजल्ट तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। परीक्षार्थी jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। जैक बोर्ड 11वीं की परीक्षा 20 से 22 मई तक दो सिटिंग में आयोजित की गई थी। फर्स्ट सिटिंग की परीक्षा सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई जबकि सेकेंड सिटिंग की परीक्षा दोपहर दो बजे से हुई। इस परीक्षा में करीब 3.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। 11वीं में 5 विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की गई। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पांच में से चार विषयों में पास होना जरूरी है। स्कूल स्तर पर भी 11वीं का आंतरिक मूल्यांकन हुआ है जिसके लिए 10 अंक निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.