हिन्दुस्तान ब्यूरो।, मार्च 17 -- झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 20-21 अप्रैल को आ सकता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से फिलहाल उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक 10वीं और 12वीं के तीनों संकाय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिये जाने की संभावना है। इसके बाद 20-21 अप्रैल को मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस-कॉमर्स का परिणाम जारी हो सकेगा। इसके बाद 30 अप्रैल तक इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी होगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल अप्रैल के अंत तक परिणाम जारी करने की तैयारी में है। मैट्रिक की परीक्षा में 4.23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.42 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।बीते वर्ष कैसा रहा था जैक बोर्ड रिजल्ट बी...