नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Budgam Nagrota Bypoll Result Live: जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं बडगाम सीट पर PDP आगे चल रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में उमर अब्दुल्लाह ने गांदरबल और बडगाम दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। दोनों ही सीटों पर मिली जीत के बाद उन्होंने बडगाम की सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए गए। प्रमुख दावेदारों की बात करें तो सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद और महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी मैदान में हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पिछले साल भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हो गई थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की देवयानी राणा, नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.