नई दिल्ली, जुलाई 10 -- ITR Refund:अगर आपने समय पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है। सारी जानकारी भी सही भरी है और फिर भी टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे हैं? कई बार एक छोटी गलती भी रिफंड अटका सकती है। जैसे ई-वेरिफिकेशन नहीं करना या बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ी के कारण रिफंड फंस सकता है। जानिए किन वजहों से रिफंड अटक सकता है। साथ ही जल्दी रिफंड पाने के लिए क्या करना होगा।इस बार समय पर मिल रहा है रिफंड दिल्ली के चार्टेड अकाउंटेंट गोविंद गुप्ता ने बताया कि इस साल सैलरीड टैक्सपेयर्स, जिनकी इनकम और टैक्स डिटेल्स आसान हैं। उन्हें सात दिनों में ही रिफंड मिल रहा है। इनकम टैक्स विभाग के सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) में बढ़ी ऑटोमेशन, प्री-फिल्ड डेटा का बेहतर इस्तेमाल, तुरंत हो रही ई-वेरिफिकेशन और अलग डेटा सोर्स होने के कारण रिफंड जल्दी मिल रहा है...