नई दिल्ली, जून 17 -- AY 2026-27 ITR due dates: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की सबसे अहम तारीखें आयकर विभाग ने साफ कर दी हैं। अगर आप सैलरीड पर्सन हैं, कारोबारी हैं या फिर आपने कोई पुराना रिटर्न नहीं भरा है तो हर स्थिति के लिए एक लास्ट डेट तय है। इसे समय पर समझना और अपनी तारीख से पहले रिटर्न जमा करना बहुत जरूरी है, वरना जुर्माना, ब्याज और घाटा एडजस्टमेंट जैसे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आइए सीए अजय बगड़िया, सीए संतोष मिश्रा और सीए अभिनंदन पांडेय से समझते हैं...सैलरीड पर्सन और सामान्य करदाताओं के लिए सबसे जरूरी तारीख: 31 जुलाई 2026 अगर आप नौकरी करते हैं, पेंशन पाते हैं, घर बेचने या शेयर बेचने से मुनाफा कमाते हैं, या आपकी आमदनी का स्रोत सिर्फ सैलरी और कैपिटल गेन है, तो आपको आईटीआर-1 या आईटीआर-2 फॉर्म भरना होगा। सीए अजय बगड़...