नई दिल्ली, मार्च 3 -- ITI Training: केंद्र सरकार ने देश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में पढ़ रहे लाखों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने अब आईटीआई के सभी ट्रेनियों के लिए 150 घंटे की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) या प्रोजेक्ट वर्क को अनिवार्य कर दिया है। इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक औद्योगिक माहौल के लिए तैयार करना है।क्यों लिया गया यह फैसला? अक्सर देखा गया है कि आईटीआई से कोर्स पूरा करने के बाद भी छात्रों को कंपनियों में काम शुरू करने में कठिनाई होती है क्योंकि उनके पास प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस की कमी होती है। सरकार का मानना है कि इस अनिवार्य ट्रेनिंग से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे इंडस्ट्री की जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.