नई दिल्ली, फरवरी 19 -- शिक्षा पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इस समय शानदार मौका आया है। Western Railway के अंतर्गत Railway Recruitment Cell Western Railway ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5349 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन सीधे 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहद अहम मानी जा रही है जो तकनीकी ट्रेड में आईटीआई कर चुके हैं और रेलवे जैसे बड़े संस्थान में प्रशिक्षण लेकर आगे स्थायी रोजगार का रास्ता बनाना चाहते हैं।कब से शुरू होंगे आवेदन इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 23 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्म...