नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नए सत्र से आईटीआई कॉलेज के छात्र एआई की बेसिक जानकारी सीखेंगे। रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें यह जानकारी दी जाएगी। दावा है कि इस नई जानकारी से परिचित होने के बाद रोजगार क्षमता 40% तक बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त है। मेरिट सूची और सीट आवंटन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद ही नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। इस नए सत्र में छात्रों को पारंपरिक ट्रेड के साथ डिजिटल और आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की बेसिक जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- SAIL में निकली 1110 पदों पर बंपर भर्ती, ITI, डिप्लोमा और डिग्री वाले करें आवेदनरोजगार में होगा सहायक हाल ही में प्रशिक्षकों के लिए एआई का विशेष प्र...