नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- अगर आप ITI पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारत सरकार की पीएसयू कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी ECIL ने 300 से अधिक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ट्रेड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, टर्नर और वेल्डर समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में इच्छुक आवेदक बिना देरी किए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी। अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 के बीच डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन होगा।...