ITBP भर्ती में की गई अवैध वसूली, कांस्टेबल GD भर्ती में हुआ खेल, CBI जांच के दौरान पकड़ीं गड़बड़ियां
अखिलेश सिंह, मई 13 -- आईटीबीपी की 40वीं बटालियन में बहाली में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीबीआई ने जांच के दौरान ये गड़बड़ियां पकड़ी हैं। सीबीआई ने जनवरी माह में आईटीबीपी कांस्टेबल बहाली 2024 में शिकायत के बाद जांच शुरू की थी। इस मामले में धांधली व भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। आईटीबीपी की आंतरिक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई को भी भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों से अवैध वसूली के साक्ष्य मिले हैं। जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार का यह खेल 40वीं वाहिनी आईटीबीपी, सुकुरहुट्टू कैंप (रांची) में कांस्टेबल (जीडी)-2024 की भर्ती के दौरान खेला गया। आरोप है कि अभ्यर्थियों के विस्तृत चिकित्सा परीक्षण और पुनरीक्षण चिकित्सा परीक्षण में उन्हें पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम की उगाही की गई। पूरे मामले में प्रारंभिक जांच में पटना मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.