नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- IT Stocks: साल 2026 में आईटी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी में 9.4% वेटेज रखने वाले इस सेक्टर ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। कमजोर डिमांड, टैरिफ के असर और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ोतरी जैसे कारणों से आईटी कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर बढ़ता बदलाव एक प्रमुख जोखिम के रूप में उभरा है।कितना नुकसान हो चुका है? Ski Capital Services के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल निफ्टी IT के शेयरों ने निवेशकों की करीब 7.67 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबो दी है। OFSS को छोड़ दें तो बाकी सभी निफ्टी IT स्टॉक्स 30% तक लुढ़क चुके हैं।आईटी कंपनियों के नतीजे निराशाजनक हाल ही में जारी बड़ी आईटी कंपनियों जैसे इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक के नतीजे उम्मीदों के मुताबिक तो रहे, लेकिन उनकी...