नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में बदमाशों के हमले का शिकार हुए बेकरी और कैफे संचालक मयंक गोपलिया की जिंदगी आखिरकार मौत से हार गई। 5 नवंबर की रात लोहे की रॉड से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल मयंक ने सोमवार देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कभी आईटी की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखने वाले मयंक ने बेकिंग और कैफे कारोबार में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। मंगलवार दोपहर अलवर के राजगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया।घर लौटते समय रास्ते में घेरकर किया था हमला पुलिस के अनुसार, वारदात 5 नवंबर की रात करीब 11:45 बजे की है। मयंक अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पहली ही चो...