नई दिल्ली, जुलाई 30 -- ISRO URSC Apprentice Online Form 2026: यदि आप इंजीनियरिंग या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। इसरो के बेंगलुरु स्थित यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग के 410 पदों पर भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत चुने गए अभ्यर्थियों को 1 साल की अवधि के लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म ऑनलाइन web.umang.gov.in पर जमा कर सकते हैं।पदों की डिटेल्स और जरूरी शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट अप्रेंटिस (220 पद): इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, ...