नई दिल्ली, जून 14 -- अगर आपका सपना भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा बनने का है तो आपके लिए शानदार मौका आया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), बेंगलुरु ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 17 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। URSC ने इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, ऑप्टिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, मैटेरियल साइंस और गणित जैसे कई क्षेत्रों में JRF पदों की घोषणा की है। कुल 17 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ISRO के विभिन्न रिसर्च और स्पेस टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें भर्ती का नोटिफिकेशन 1...